यह दुनिया के सबसे कीमती कोडेड मैसेज हैं। ये ऐसा कोड है जिसमे छुपे हुए खजाने का पता बताया गया हैं, जिसे आज तक किसी ने नहीं खोज पाया। कहा जाता हैं उस खजाने की कीमत लगभग $63 मिलियन हैं. ज्सिमे सोना, चाँदी, जेवरात आदि शामिल हैं। ये खजाने को पाने के लिए तीन कोडो का हल करना हैं. पहले कोड में खजाने का पता हैं, दूसरे में अमाउंट, और तीसरे में उसका ओनर का नाम। लेकिन आज कोई भी इस कोड की गुत्थी का नहीं सुलझा पाया हैं।
2-क्रिप्टोज
क्रिप्टोज का मतलब रहस्यमयी ग्राफिया से है। ये अमेरिकी आर्टिस्ट जिम सनबोर्न द्वारा बनाया गई एक रहस्यमयी एन्क्रिप्टेड मूर्तिकला है। इसे वर्जीनिया के लैंग्ले वा स्थित सीआईए के हेडक्वार्टर के बाहर देखा जा सकता है। ये एक ऐसी रहस्यमयी पहेली है, जिसे सुलझाने के लिए कई माथापच्ची कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिम के इस क्रिप्टोज के चार मैसेज में से तीन को क्रैक कर लिया गया है। वहीं, चौथा दुनिया का सबसे चर्चित अनसुलझी गुत्थी बन कर रह गया है।
3- मैरी सेलेस्टी – Mary Celeste
नवम्बर 1872 में कप्तान बेंजामिन ब्रिक्स अपने परिवार और आठ दोस्तों के साथ न्यूयॉर्क से इटली के लिए अपने समुंद्री जहाज पर रवाना हुए। लेकिन एक महीने से भी कम समय में यह जहाज वीरान हो गया। इस जहाज की लाइफ बोट्स गायब थी, पर छह महीने तक खाना इस जहाज में मौजूद था। इस जहाज को कोई भी तरह का नुक्सान नहीं पहुंच था। और नहीं किसी प्रकार का झगडे का निशान इस जहाज में मौजूद था। ये आज भी एक रहस्य हैं की वो सभी लोग कहा गायब हो गए। ये जहाज दुनिया के सबसे डरावने और रहस्मय चीजो में शामिल हैं।
No comments:
Post a Comment